बुधवार, 15 सितंबर 2021

दांत को स्वस्थ और मसूड़ों को मजबूत बनाने के तरीके

दांतो को जिंदगी भर स्वस्थ रखने के बहुत से तरीके हैं, शायद आप बहुत से तरीके जानते भी होंगे । 
कुछ लोग दांतो की तरफ तभी ध्यान देते हैं, जब दांतों में कोई समस्या आने लगती है । जब तक दांतों में कोई समस्या ना हो तब तक हमें लगता है कि हमारे दांत एकदम स्वस्थ हैं, और हमें कुछ कराने की जरूरत नहीं, यही हमारी सबसे बड़ी गलतफहमी है। दांतों की समस्या एक-दो दिन में नहीं आती बल्कि तो सालों की गलतियों का नतीजा है।मैं आज मैं आपको दांतों को स्वस्थ रखने का तरीका बताऊंगा जिसकी सहायता से आप अपने दांतों और मसूड़ों को बुढ़ापे तक मजबूत बनाए रख सकते हैं।
बस आप इस तरीके को अपने लाइफ स्टाइल में शामिल करें :-

1. ब्रश सही तरीके से करें, और कम से कम दिन में दो बार ब्रश करें और कम से कम एक बार फ्लैश करें।


(ब्रश करने के लिए मुलायम टूथब्रश का ही इस्तेमाल करें। ब्रश करते समय ध्यान रखें कि दांतों को न रगड़ें, बस उन्हें हल्के हाथों से साफ करें। कम से कम दो मिनट तक ब्रश करें। दांतों को साफ रखने के लिए, ब्रश करना आवश्यक है, ताकि आपके दांतों के बीच फंसे भोजन के सभी कण निकल जाएं, इसलिए आपको पूरे मुंह में दो मिनट तक ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं घुमाकर अच्छी तरह से ब्रश करना चाहिए। ब्रश करने के बाद, उंगली से दांतों की हल्की मालिश करना न भूलें।

2. खाने के बाद कुल्ला अवश्य करें


3. जीभ की सफाई


(जीभ की सफाई भी बहुत महत्वपूर्ण है। यदि जीभ गंदी रहती है, तो बैक्टीरिया बढ़ सकता है, जो मुंह की गंध का कारण भी है। इसलिए ब्रश करने के साथ-साथ जीभ को अच्छी जीभ-क्लीनर से साफ करना आवश्यक है।)

4.मसूड़ों की मालिश करें


5.फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें


6.चाय कॉपी और कोक जैसी पदार्थ कम लें


(अधिक ठण्डे या गर्म पदार्थों का सेवन न किया करें | जैसे आइसक्रीम, फ्रीज का पानी या बहुत गर्म चाय पीना या बहुत गर्म भोजन खाना। कोई गर्म पेय या पदार्थ पी-खाकर तुरंत ठंडी चीज ठण्डे पेय का सेवन न करें)

7.मीठा कम खाएं 


(मीठी चीजें जैसे मिठाईया, चाकलेट या कोल्ड्रिंक का अधिक सेवन ना करें। यदि ऐसी चीज खा ले तो उसके तुरंत बाद पानी से कुल्ले अवश्य करें )


8. खाने में सलाद फल वगैरा वगैरा ले 


(ताज़े फलों और सब्जियों को दांतों से काटकर और चबाकर खाने से जबड़ा मजबूत होता है। फास्ट फूड सुविधाजनक हैं लेकिन हमारे शरीर के साथ-साथ दांतों के लिए भी हानिकारक हैं। खाने की चीजों को छोटे टुकड़ों में न काटें, बल्कि उन्हें जबड़े से चबाने की आदत बनाएं। खास तौर पर ऐसे फल जिनमें विटामिन सी होता है।)

9. सोने से पहले कुछ ना खाएं


10. ब्रश एवं कुल्ला करके रात में सोए

Note :- 

1.हर 6 महीने में डेंटिस्ट से मिले


(डेंटिस्ट से कहें कि जो आपके मुंह और दांतों के लिए अच्छी सलाह हो वह आपको दे, इलाज में कोताही कभी ना बरतें।)

2.ग्रीन टी में पाया जानेवाला पॉलीफिनॉल (Polyphenols) दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह दांतों में स्थित बैक्‍टीरिया से भी लड़ता है।


(दोस्तों अगर आप कोई भी हेल्थ टिप्स के बारे में जानना चाहते हैं तो हमें कमेंट में जरूर बताएं। आपको यह ब्लॉक कैसा लगा यह भी आप मुझे कमेंट में जरूर बताएं । 

🙏धन्यवाद🙏


Dr.Sumit Ranjan






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैटी लीवर क्या है? फैटी लिवर के लक्षण, कारण, उपचार, और बचाव || What is Fatty Liver? Fatty liver symptoms, causes, treatment, and prevention in Hindi

लीवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, लीवर को हिंदी में यकृत, जिगर, कलेजा कहते हैं‌। लीवर का प्रमुख कार्य विभिन्न चायपचायों को डिटॉक्सिफाई (...