दोस्तों दांत हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं, दांतो को स्वस्थ रखना उतना ही जरूरी है जितना कि शरीर के अन्य अंगों को।
खिलखिलाती मुस्कान आपके व्यक्तित्व में चार चांद लगा देती हैं, और आपके कॉन्फिडेंस को इंप्रूव करती है। इसके अलावा यदि आपके दांत गंदे या फिर पीले दिखते हैं, तो यह देखने में भद्दा तो लगता ही है साथ ही इसकी वजह से आपको कई बार शर्मिंदा भी होना पड़ता है, और आपके कॉन्फिडेंस में भी कमी आती है।
दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा दांतो की सफाई किस तरह करनी चाहिए और बताऊंगा कुछ अफवाहों के जो दांतो से संबंधित है, अगर आप इस तरह की अफवाहों पर विश्वास करते हैं तो विश्वास करना बंद कर दें।
1.कौन सा टूथब्रश हमारे दांतो के लिए बेस्ट है
![]() |
आमतौर पर बहुत सारे लोगों का मानना है कि हार्ड ब्रश के उपयोग से दांत अच्छी तरह साफ होते हैं और सफेद रहते हैं। पर वास्तविकता कुछ और है, अगर आप हार्ड ब्रश करते हैं, तो इससे दांत की ऊपरी परत जिसे इनेमल (Enamel) कहते हैं, वह घिस जाती है। जिसके कारण ठंडा गरम लगने की समस्या उत्पन्न हो जाती है, हार्ड ब्रश आप के मसूड़े को भी नुकसान पहुंचाती हैं।
दांतों की सफाई के लिए मुलायम टूथब्रश का ही इस्तेमाल करें,(सॉफ्ट ब्रिस्टल वाले टूथब्रश)
हल्की हाथों से टूथब्रश करें कम से कम 2 मिनट ब्रश जरूर करें, ऊपर वाले दांतो की सफाई के लिए ब्रश को नीचे की और नीचे वाली दातों की सफाई के लिए ब्रश को ऊपर की ओर ले जाएं मसूड़ों से लेकर दांतो तक यह प्रतिक्रिया कम से कम 20 बार करें, फिर ब्रश को सर्कुलर मोशन में धीरे-धीरे घूमऐ इसके बाद आप पानी से कुल्ले ले कर ले और जीभ की सफाई अच्छे तरीके से टंग क्लीनर से साफ करें।
3.दांतों की सफाई के लिए बेस्ट टूथपेस्ट कौन सा है / और टूथपेस्ट की मात्रा कितनी लेनी चाहिए
मैं आपको बता दूं दांत की सफाई के लिए टूथपेस्ट की भूमिका जायदे नहीं होती है। दांतो के लिए टूथपेस्ट एक मीडियम का काम करती है जो लुब्रिकेशन और फ्रेशनेस का काम करती है।
असली भूमिका आपके ब्रशिंग टेक्निक का होता है।
अगर आप टूथपेस्ट लेने जाते हैं तो ध्यान रखें इस में फ्लोराइड की मात्रा होनी चाहिए जो आपके दांतों को डीके होने से बचाता है।
टूथपेस्ट मटर के दाने जितना ही यूज़ करनी चाहिए।
दांतो के लिए मंजन और टूथ पाउडर के इस्तेमाल से बचें
अगर मंजन या फिर टूथ पाउडर पाउडर का इस्तेमाल करते भी हैं तो इसे उंगली से नहीं करें बल्कि ब्रश से करें।
4.ब्रश कब करनी चाहिए
ब्रश दिन में कम से कम 2 बार करनी चाहिए आपने अक्सर लोगों को देखा है कि वह बिना ब्रश किए कुछ खाते - पीते नहीं है। ऐसा इसलिए है कि उन्होंने यह आदत बना ली है।
भोजन करने के बाद ब्रश करना चाहिए पहले ब्रश करने से ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसलिए सुबह में खाने के बाद और रात में सोने से पहले ब्रश करना चाहिए।
हालांकि पहले ब्रश करने में कोई बुराई नहीं है पर खाने के बाद भी ब्रश कर सकते हैं
5.क्या टीथ स्केलिंग से दांत कमजोर पड़ जाते हैं
दोस्तों अक्सर लोगों को लगता है कि टीथ स्केलिंग से दांत कमजोर पड़ जाते हैं, दांत हिलने लगते हैं और दांतो के बीच में गैप बन जाता है। पर यह एक प्रकार का मिथ्य है। दांतो की सेहत, मुंह की स्वच्छता, और मसूड़ों को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक 6 महीने या फिर 1 साल में नियमित रूप से टीथ स्केलिंग करानी चाहिए। दांतों में कुछ पार्टिकल ऐसे होते हैं, जो सामान्य ब्रशिंग से साफ नहीं किए जा सकते दातों की स्केलिंग अच्छे डॉक्टर से करवाएं जो उचित तकनीक से करता हो।
(क्विक से सावधान रहें)
6.मुंह का स्वास्थ्य ही संपूर्ण स्वस्थ है
आपके मुंह और आपके शरीर का महत्वपूर्ण संबंध है।
क्योंकि हमारे शरीर में खाना मुंह के द्वारा ही जाता है, मुंह के द्वारा कई जीवाणु संक्रमण हमारे रक्त प्रवाह में प्रवेश कर सकते हैं, जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, खास तौर पर ह्रदय रोग, डायबिटीज, गैस्ट्रिक अल्सर इत्यादी । जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।
7.दांतों में दर्द या फिर कीड़ा लगने पर क्या करें?
दांतों में दर्द या कीड़ा लगने पर तुरंत ही डेंटिस्ट से मिले ना कि घरेलू नुक्सा अपनाएं, बहुत से लोग दांतो के दर्द को तब तक बर्दाश्त करते हैं जब तक वह दर्द से बेचैन ना हो जाए या फिर या फिर फेस पर स्वेलिंग (swelling) ना दिखने लगे थक हार कर तब वह डेंटिस्ट के पास जाते हैं।
(अगर मुंह को स्वस्थ रखना है तो प्रत्येक 6 महीने पर डेंटिस्ट से जरूर मिले)
🙏धन्यवाद🙏
Dr.Sumit Ranjan



















